देश

Kisan Andolan: राहुल गांधी का देशवासियों से किसानों के संघर्ष से जुड़ने का आग्रह

नयी दिल्ली । kisan andolan: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश का किसान कृषि विरोधी कानूनों को वापस करने के लिए आंदोलन कर रहा है इसलिए हर नागरिक को उनके संघर्ष से जुड़कर उनका साथ देना चाहिए।

श्री गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश भर के किसान (kisan andolan) दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन कर रहा है इसलिए सभी को मिलकर उनके इस संघर्ष को आगे बढ़ाने में उनका साथ देना चाहिए और उनकी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

उन्हाेंने कहा, “शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान (kisan andolan) बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज़ जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी क़ानून ख़त्म हों। किसान के लिए बोले भारत।

Nav Pradesh | Dr.Charan Das Mahant | CG Vidhan Sabha | डॉ. चरणदास महंत | भरी सभा में सुना दी खरी खरी

https://www.youtube.com/watch?v=R1KlgUs99NA
navpradesh tv

Related Articles

Back to top button