जॉब्स

CG Teacher Recruitment 2025 : सेजस स्कूलों में 142 शिक्षकों की भर्ती…आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर…

CG Teacher Recruitment 2025 : छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों (SEJES Schools) में लंबे समय से शिक्षकों की कमी को देखते हुए अब शिक्षा विभाग ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। रायपुर जिले के 36 अंग्रेजी और हिंदी माध्यम सेजस स्कूलों में कुल 142 शिक्षक पदों पर भर्ती होगी। साथ ही, 68 गैर-शिक्षकीय पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

शिक्षा विभाग के अनुसार यह नियुक्तियां अस्थायी आधार (30 अप्रैल 2026 तक) पर होंगी। तय समय के बाद शिक्षकों की सेवाएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी, जबकि भृत्य और स्वीपर पदों का कार्यकाल 12 महीने का होगा।

https://navpradesh.com/chhattisgarh-super-specialty-hospital/

आवेदन की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

अभ्यर्थियों को 8 सितंबर शाम 4 बजे तक आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय में जमा करना होगा।

9 सितंबर तक दावा-आपत्ति का निराकरण होगा।

11 सितंबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी raipur.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।

किन विषयों में भर्ती होगी?

सेजस स्कूलों में व्याख्याता (Lecturer) पद पर भौतिकी, राजनीति, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, गणित, भूगोल, अर्थशास्त्र और वाणिज्य विषयों में पद खाली हैं। इसके अलावा शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक शिक्षक के पद भी शामिल हैं।

मानदेय (Honorarium)

व्याख्याता (भूगोल, अर्थशास्त्र): 20,000

व्याख्याता (गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत): 18,000

सहायक शिक्षक / लैब असिस्टेंट: 15,000

भृत्य: 2,000

स्वीपर: 10,000

https://www.youtube.com/watch?v=uBxFIswiUFI

चयन प्रक्रिया

भर्ती मेरिट के आधार पर होगी।

व्याख्याता पद के लिए 12वीं में 20%, स्नातक में 30% और स्नातकोत्तर में 50% अंक वेटेज मिलेगा।

शिक्षक पद के लिए 10वीं (20%), 12वीं (30%) और स्नातक (50%) अंक गिने जाएंगे।

सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक के लिए 10वीं (40%) और 12वीं (60%) अंक अनिवार्य होंगे।

Related Articles

Back to top button