शहर

Aajadi ke Amrt Mahot‍sav : बटालियन प्रांगण में मनाया अमृत महोत्‍सव के साथ रक्षाबंधन

दंतेवाड़ा/नवप्रदेश। Aajadi ke Amrt Mahot‍sav : 231 बटालियन के प्रांगण जावंगा, गीदम में देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में आजादी का अमृत महोत्सव पर सुरेन्‍द्र सिंह कमांडेंट 231 बटालियन के मार्गदर्शन में हर्षोल्लास से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारत सरकार के इस अभियान को लेकर 231 बटालियन के जवान मुख्यालय (Aajadi ke Amrt Mahot‍sav) के साथ-साथ आसपास के गांवों में के घर-घर पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल, अस्पताल, बैंक आदि स्थानों में पहुंचकर भी तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिससे लोगों में देश के प्रति प्रेम की भावना को बढ़ाई जा सके और तिरंगे के सम्मान के बारे में ग्रामिणों को अवगत कराया जा सके।

भारत सरकार के इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 231 बटालियन गांव-गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 231 वीं बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा आज दिनांक 12/08/2022 को तिरंगा के साथ वाहिनी मुख्‍यालय से जावंगा एज्‍युकेशन सिटी तक पैदल मार्च कर  इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार की इस मुहिम से जुड़कर अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।

गांव की बहनों ने सिपाहियों की कलाई पर बांधी राखी

231 बटालियन जावंगा, गीदम में गांव पनेड़ा से एकत्रित (Aajadi ke Amrt Mahot‍sav) हुई बहनों के द्वारा जवानों की कलाई पर राखी बांधी गई और मुँह मीठा कराया गया। इस अवसर पर वाहिनी के कमाण्‍ड़ेंट सुरेन्‍द्र सिंह ने बताया कि “दायित्व ही हमारा वास्तविक त्यौहार है” दिन हो या रात, आंधी आए या बरसात, पर्व हो या त्यौहार, देश की रक्षा के लिए सैनिक हमेशा तैनात रहते हैं। कई बार परिवार में खुशी का अवसर आने पर भी वे अपने घर नहीं जा पाते। रक्षाबंधन पर भी अपनी बहनों से राखी बंधवाने नहीं जा सकते। हमारे जवान सैनिक अपनी ड्यूटी और देश सेवा के लिए हमेशा तत्‍पर और प्रतिबद्ध रहते है। 

Related Articles

Back to top button