छत्तीसगढ़

Cabinet Meeting : 22 नवंबर को, धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर होगा अहम फैसला

रायपुर/नवप्रदेश। Cabinet Meeting : भूपेश बघेल कैबिनेट की अहम बैठक 22 नवंबर को होने जा रही है। लंबे समय बाद होने जा रही कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

करीब ढाई महीने बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) के लिए विभागों के सचिवों से प्रस्ताव मंगाए जा रहे हैं। पता चला है, कैबिनेट पर स्कूल खोलने पर भी चर्चा की जाएगी।

अफसरों ने संकेत दिए थे कि दिवाली के बाद स्कूल खोले जाएंगे। मगर कोरोना को देखते असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में, कैबिनेट में इस पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा एक दिसंबर से धान खरीदी पर भी चर्चा होगी। बैठक में विवेकानंद जयंती के मौके पर दो दिन का युवा महोत्सव मनाने पर भी मुहर लगेगा।

इसके अलावे दर्जन भर (Cabinet Meeting) से अधिक मामले जीएडी में पहुंच चुके हैं। उच्च पदस्थ अधिकारियों ने बताया कि 20 नवंबर तक आए प्रस्तावों को कंपाइल कर जरूरत के हिसाब से उन्हें कैबिनेट में रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button