छत्तीसगढ़शिक्षा

Weak Students Support CG Education : कमजोर विद्यार्थी अब पीछे नहीं रहेंगे, शिक्षा विभाग ने पहली से 12वीं तक नई गाइडलाइन लागू की

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई में कमजोर बच्चों को सामान्य विद्यार्थियों के स्तर तक लाने के लिए शिक्षा विभाग ने बदलाव किया है (Weak Students Support CG Education)। विभाग ने पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें अलग ग्रुप बनाकर विशेष रूप से पढ़ाया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा पढ़ाई में पीछे न रह जाए और हर विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सके।

https://www.youtube.com/watch?v=wUnVrgQfDeI

नई गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक स्कूल में शिक्षक विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता के आधार पर उनका मूल्यांकन करेंगे (Weak Students Support CG Education)। जो बच्चे अपेक्षित स्तर से नीचे पाए जाएंगे, उन्हें अलग समूह में रखकर उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन ग्रुपों के लिए सभी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की मदद ली जाएगी। गणित, हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे मुख्य विषयों में इन बच्चों को बुनियादी स्तर से समझाया जाएगा, ताकि वे धीरे-धीरे सामान्य कक्षा के बच्चों की गति पकड़ सकें।

Weak Students Support CG Education अभिभावकों की बैठक भी होगी

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को यह भी निर्देश दिया है कि कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई का नियमित मूल्यांकन किया जाए। प्रत्येक महीने, तिमाही और छमाही परीक्षा के बाद शिक्षकों को अभिभावक बैठक आयोजित करनी होगी (Weak Students Support CG Education)।

इसमें बच्चों की प्रगति पर चर्चा के साथ यह सुझाव भी दिए जाएंगे कि घर पर बच्चे की पढ़ाई में किस प्रकार सहयोग किया जा सकता है। विभाग का मानना है कि अभिभावकों की भागीदारी से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और सीखने की प्रक्रिया और प्रभावी होगी।

गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का तरीका और सामग्री अलग होगी। शिक्षक खेल-खेल में, उदाहरणों और प्रयोगों के माध्यम से पढ़ाई को रोचक बनाएंगे। विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अध्ययन सामग्री तैयार की जाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=xNwD9DhiiTE

विभाग का उद्देश्य है कि राज्य के किसी भी सरकारी स्कूल में ऐसा विद्यार्थी न रहे जो कक्षा के स्तर की पढ़ाई से पीछे हो। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी (Weak Students Support CG Education)। इसके तहत हर स्कूल को अपनी प्रगति रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजनी होगी, ताकि कार्यक्रम की निगरानी और प्रभाव का मूल्यांकन किया जा सके।

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्षों में कई विद्यार्थियों के बुनियादी कौशल जैसे पढ़ना, लिखना और गणना करने की क्षमता अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई थी। अब इस नई रणनीति से न केवल उनकी कमजोरियां दूर होंगी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button