बिजनेस

Petrol Diesel Price : कच्चे तेल की नरमी का असर ईंधन पर शुरू, कुछ शहरों में राहत तो कुछ में बढ़े दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार से शुक्रवार सुबह एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां पिछले दो दिनों में कच्चे तेल (Petrol Diesel Price) की कीमतों में चार डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और इसका असर अब धीरे-धीरे देश के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स पर दिखने लगा है। आज जारी हुए ईंधन मूल्यों के मुताबिक कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम घटे हैं, जबकि कुछ इलाकों में कीमतों ने उलटी दिशा पकड़ ली है।

https://youtu.be/w66toFnG6ms

ग्लोबल मार्केट में दबाव के चलते ब्रेंट क्रूड करीब 63.76 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड लगभग 59.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जिसका असर घरेलू स्तर पर अलग-अलग शहरों में अलग तरीके से दिखाई (Petrol Diesel Price) दे रहा है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में आज पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 94.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे गिरकर 87.81 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया, जिससे रोजाना सफर करने वालों को कुछ राहत मिली है, वहीं इसके उलट गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे बढ़कर 94.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे महंगा होकर 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है,
जिससे वहां के उपभोक्ताओं को झटका लगा है। बिहार की राजधानी पटना में भी आज ईंधन के दाम नीचे आए हैं, जहां पेट्रोल 18 पैसे घटकर 105.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 91.49 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

देश के चार प्रमुख महानगरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा, जबकि मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये तथा कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर रहा।

https://www.youtube.com/watch?v=32K1xKVM8Ho

जानकारों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में आई यह नरमी अगर अगले कुछ दिनों तक बनी (Petrol Diesel Price) रहती है, तो आने वाले समय में देश के और शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत देखने को मिल सकती है, हालांकि टैक्स और स्थानीय स्तर के कारण हर जगह इसका असर एक जैसा नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button