छत्तीसगढ़प्रशासनिक

Collector’s Inspection : कलेक्टर रानू साहू पहुंची बाल सदन, बच्चों से ली सुविधाओं की जानकारी

रायगढ़/नवप्रदेश। Collector’s Inspection : कलेक्टर रानू साहू चक्रधर बाल सदन के निरीक्षण में पहुंची। यहां उन्होंने निवासरत बच्चों से मुलाकात की तथा भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं तथा मांगों के आधार पर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए सारी जरूरी सुविधाएं मुहैय्या कराना हमारी जिम्मेदारी है।

दीपावली पर्व में नए कपड़ों की व्यवस्था के दिए निर्देश

कलेक्टर रानू साहू ने बच्चियों से बात करते हुए उनके पढ़ाई-लिखाई और खान-पान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चियों से कहा जीवन नींव तैयार करने में पढ़ाई की सबसे मजबूत भूमिका होती है। अच्छे से पढ़ाई कर आप जीवन में सभी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कई बार चुनौतियों से निराशा के भाव मन में आते हैं।

लेकिन हमे सकारात्मक तरीके से इन चुनौतियों से निपटना है। इसके लिए हमेशा आपको अपना मनोबल ऊंचा रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आप सभी में सामथ्र्य की कमी नहीं। अनुशासन से किए गए (Collector’s Inspection) निरंतर प्रयासों से सफलता जरूर हासिल होगी।

Related Articles

Back to top button