दुनिया

PM Modi Namibia Visit : नामीबिया में गूंजा भारत का नाद….पीएम मोदी ने बजाया ड्रम…डिजिटल साझेदारी से रचा नया इतिहास…

विंडहूक, 9 जुलाई| PM Modi Namibia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बहुचर्चित अफ्रीका यात्रा के अंतिम पड़ाव में आज नामीबिया की धरती पर उतरे। लेकिन यह महज एक राजनयिक यात्रा नहीं थी – यह एक सांस्कृतिक संवाद, तकनीकी सहयोग और ऐतिहासिक जुड़ाव का मंच बन गया।

पीएम मोदी का ड्रम बजाना केवल स्वागत का हिस्सा नहीं था, यह भारत की ओर से नामीबिया की परंपराओं को सम्मान देने और संबंधों को भावनात्मक स्तर तक मजबूत करने का प्रतीक बन गया।

https://navpradesh.com/lakhpati-didi-mission/

रणनीति से संस्कृति तक
तीन दशकों में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नामीबिया यात्रा हो रही है, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नए क्षितिज पर ले जाने वाली है। मोदी और नामीबियाई राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नांडी-एनडैटवाह के बीच व्यापार, रक्षा, खनिज, डिजिटल भुगतान और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में विस्तृत वार्ता प्रस्तावित (PM Modi Namibia Visit)है।

यूपीआई से बढ़ेगा डिजिटल आत्मनिर्भरता का दायरा
भारत की यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्रणाली अब नामीबिया में भी दस्तक देने जा रही है। भारत के NPCI और नामीबिया के केंद्रीय बैंक के बीच इस बाबत समझौता हुआ है। यह कदम अफ्रीका में डिजिटल ट्रांजैक्शन की दुनिया में भारत की तकनीकी नेतृत्व को और व्यापक (PM Modi Namibia Visit)बनाएगा।

https://twitter.com/ANI/status/1942832970706083969

खनिज, ऊर्जा और निवेश में नई राहें
डायमंड, यूरेनियम, कोबाल्ट और लैंथेनाइड्स जैसे रणनीतिक खनिजों को लेकर लंबी अवधि की साझेदारी पर बातचीत तेज़ हो गई है। इससे भारत को भरोसेमंद आपूर्ति स्रोत मिलेगा और नामीबिया को आर्थिक सशक्तिकरण।

संसद को संबोधन और ऐतिहासिक श्रद्धांजलि
पीएम मोदी नामीबियाई संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री (PM Modi Namibia Visit)बनेंगे, जो भारत-अफ्रीका संवाद को एक नया आयाम देगा। इसके साथ ही वह नामीबिया के प्रथम राष्ट्रपति सैम नुजौमा को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

Related Articles

Back to top button