छत्तीसगढ़

Mahasamund : देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 2 लड़कियां कोरोना +ve, 6 भी…

महासमुंद/नवप्रदेश। महासमुंद (mahasamund sex racket) जिले में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। खास बात यह कि इस मामले में गिरफ्तार 8 में से दो लड़कियां कोरोना पॉजिटिव (corona positive girls of mahasamund sex racket) पाई गई हैं।

देह व्यापार गिरोह की दो लड़कियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (corona positive girls of mahasamund sex racket) आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। पॉजिटिव पाई गई लड़कियों को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है।

6 भी क्वारंटाइन

जबकि बाकी 6 को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है। गौरतलब है कि महासमुंद (mahasamund sex racket) में पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि एनएच-53 से लगे मालीडीह गांव में वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। इस पर पुलिस ने वहां छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने लड़कियों समेत एक दलाल को धर दबोचा। इनको अलग-अलग जगहों से ऑर्डर कर बुलाया गया था।

रायपुर, भाटापार व कोलकाता की लड़कियां

पकड़ी गई लड़कियों में रायपुर, भाटापारा, तुमगांव और कोलकाता की रहने वाली है। 6 लड़कियों को तुमगांव में ही क्वारंटाइन किया गया है। दो पॉजिटिव लड़कियों को महासमुंद के कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस इन लड़कियों के संपर्क में आए अन्य लोगों के बारे में पता कर रही है।

Related Articles

Back to top button