छत्तीसगढ़राजनीति

BREAKING: भाजपा की तीसरी लिस्ट में सिर्फ एक ही नाम, अब तक 86 सीटों के प्रत्याशियों में 44 नए चेहरे..

-तीसरी लिस्ट में पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा होगी भाजपा की प्रत्याशी

रायपुर/नवप्रदेश। BJP third list: भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सिर्फ एक ही नाम जारी किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने पंडरिया से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने इससे पहले पहली सूची जारी की गई थी जिसमें 21 प्रत्याशियों के नाम थे। वहीं दूसरी लिस्ट में भाजपा ने 64 प्रत्याशियों की नाम जारी किए वहीं आज तीसरी लिस्ट में सिर्फ एक ही नाम जारी किया है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में प्रचार प्रसार कार्य में जुट चुकी है। वहीं अब तक प्रदेश में भाजपा ने 86 सीटों के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। खास बात यह है कि इन 86 सीटों में 44 नए चेहरे शामिल है।

Related Articles

Back to top button