
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस दौरे को लेकर मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह दौरा मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में होगा, जहां आयोजित स्वागत समारोह में 800 से अधिक कलाकार एक साथ मंच पर नृत्य प्रस्तुत (PM Modi Malaysia Visit) करेंगे। भारतीय मूल के कलाकार पारंपरिक परिधानों में शास्त्रीय और लोक नृत्यों के जरिए भारतीय संस्कृति, एकता और विविधता का प्रदर्शन करेंगे। इस सामूहिक नृत्य प्रस्तुति को मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की तैयारी है।
रक्षा और व्यापार सहयोग पर चर्चा
दौरे के दौरान भारत और मलेशिया के बीच रक्षा और व्यापार सहयोग को लेकर द्विपक्षीय वार्ता होगी। रक्षा क्षेत्र में डार्नियर विमानों की बिक्री, स्कॉर्पीन पनडुब्बियों और एसयू-30 लड़ाकू विमानों के रखरखाव जैसे विषयों पर चर्चा संभावित है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में भारतीय प्रवासियों और व्यापार प्रतिनिधियों से भी संवाद (PM Modi Malaysia Visit) करेंगे। मलेशिया भारत के लिए आसियान और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण साझेदार माना जाता है और भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ का प्रमुख स्तंभ है।
पीएम मोदी का तीसरा मलेशिया दौरा
यह प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा मलेशिया दौरा है और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया रणनीतिक साझेदारी के बाद यह पहला दौरा होगा। मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है, जो वहां की अर्थव्यवस्था, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही है।
भारत के उच्चायुक्त बी.एन. रेड्डी के अनुसार, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मलेशिया में तैयारियां जोरों (PM Modi Malaysia Visit) पर हैं। इस यात्रा से व्यापार, वित्त, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग के साथ-साथ जन-संपर्कों को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।



