देश

नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही बांसुरी स्वराज, 84 लाख की कार, 3 फ्लैट और भी बहुत कुछ… देखें कितनी संपत्ति की मालिक है…

-सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पहली बार चुनाव लड़ रही

नई दिल्ली। Bansuri Swaraj and Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

बांसुरी स्वराज ने अपने चुनावी हलफनामे में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उनके पास 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। बांसुरी के पास 11.27 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 8 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj and Lok Sabha Elections 2024) के पास राजधानी दिल्ली में तीन फ्लैट हैं। दो फ्लैट जंतर-मंतर पर और एक हेली रोड, दिल्ली में स्थित है। कारों की बात करें तो बांसुरी के पास दो कारें हैं। इसमें पिछले साल खरीदी गई मर्सिडीज बेंज भी शामिल है।

https://www.youtube.com/shorts/aCLGXMOnl8Q

इस कार की कीमत 84 लाख रुपये है, जबकि दूसरी कार टोयोटा की कीमत 15 लाख रुपये है। बांसुरी स्वराज के पास हरियाणा के पलवल में 99.34 लाख रुपये की संपत्ति है। 2022-23 के इनकम टैक्स रिटर्न में बांसुरी स्वराज की आय 68.28 लाख रुपये बताई गई है। बांसुरी ने यूके के वारविक विश्वविद्यालय से कला स्नातक (ऑनर्स) की उपाधि प्राप्त की है। उनके पास लंदन से डिप्लोमा भी है।

बांसुरी स्वराज ने 2007 में लंदन के इन्स ऑफ इनर टेम्पल से बैरिस्टर-एट-लॉ के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 2009 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से ‘मास्टर ऑफ स्टडीज’ की पढ़ाई पूरी की। हलफनामे में बांसुरी स्वराज ने बताया है कि उनकी आय का स्रोत वकील की फीस और बैंक जमा पर ब्याज है।

https://www.youtube.com/shorts/omLwcMmLKhY

Related Articles

Back to top button