T20 World Cup 2026 : आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर का बल्ले से तूफान, क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026

ICC T20 World Cup में आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने ऐसा विस्फोटक प्रदर्शन किया कि रिकॉर्ड बुक्स (T20 World Cup 2026) हिल गईं। 14 फरवरी को ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टकर ने नाबाद 94 रन ठोकते हुए टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेल दी। इस पारी के दौरान क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूटने से महज कुछ रन से बच गया।

https://en.wikipedia.org/wiki/Forest_protection

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर की नींव कप्तान लोर्कन टकर ने रखी, जिन्होंने महज 51 गेंदों में 184.31 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 94 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल रहे।

रेगुलर कप्तान पॉल स्टर्लिंग के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद लोर्कन टकर को टीम की कमान (T20 World Cup 2026) सौंपी गई है और उन्होंने जिम्मेदारी को पूरी मजबूती से निभाया। ओमान के गेंदबाज उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के आगे पूरी तरह बेबस नजर आए। टकर के पास शतक लगाने का सुनहरा मौका भी था, लेकिन पारी के आखिरी ओवर में साथी बल्लेबाज जॉर्ज डॉकरेल द्वारा अंतिम गेंदें खेलने के कारण वह अपने शतक से चूक गए।

इस नाबाद 94 रन की पारी के साथ लोर्कन टकर टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड कर्टिस कैंफर के नाम था, जिन्होंने 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ नाबाद 72 रन बनाए थे। उसी वर्ल्ड कप में टकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 71 रन भी बनाए थे, जबकि पॉल स्टर्लिंग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 66 रन की पारी खेली थी।

कप्तान के तौर पर भी टकर की यह पारी ऐतिहासिक रही। यह टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी (T20 World Cup 2026) पारी है। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन बनाए थे। हालांकि, क्रिस गेल का रिकॉर्ड अभी भी कायम है। गेल ने 2010 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ कप्तान के रूप में 98 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। अगर टकर 5 रन और बना लेते, तो यह रिकॉर्ड भी टूट जाता।

कुल मिलाकर, लोर्कन टकर की यह पारी न सिर्फ आयरलैंड क्रिकेट के लिए मील का पत्थर साबित हुई, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे यादगार पारियों में भी शुमार हो गई।

You may have missed