Swearing-In Ceremony Of CG Ministers : 16 दिसंबर को आकार लेगा साय कैबिनेट, बिलासपुर को मिलेगी तरजीह

Swearing-In Ceremony Of CG Ministers : 16 दिसंबर को आकार लेगा साय कैबिनेट, बिलासपुर को मिलेगी तरजीह

Swearing-In Ceremony Of CG Ministers :

Swearing-In Ceremony Of CG Ministers :

रायपुर/नवप्रदेश। Swearing-In Ceremony Of CG Ministers : प्रदेश में अब साय कैबिनेट के भावी मंत्रियों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। बीजेपी नेता और राजभवन के सूत्रों के अनुसार साय कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 16 दिसंबर को हो सकता है। चर्चा है कि इस बार सर्वाधिक मंत्री बिलासपुर और सरगुजा संभाग से लिए जा सकते हैं।

दो महिला विधायकों को भी तरजीह मिलने की खबर है। रेणुका सिंह, गोमती साय, लता उसेंडी के अलावा भावना बोहरा में इ ही किसी दो को अहम् जिम्मेदारी मिलने की अटकलें लग रहीं है।

खर मास के चलते शपथ ग्रहण समारोह तय वक्त पर

राजभवन सचिवालय के अनुसार, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन बुधवार रात दिल्ली जा रहे है। वे 16 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे लौटेंगे। ऐसे में खर मास के चलते शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच हो सकता है।

साय मंत्रिमंडल में कृषि, स्वास्थ्य बिलासपुर के खाते में

बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, केदार कश्यप, रामविचार नेताम, धरमलाल कौशिक, ओपी चौधरी, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, डोमन लाल कोर्सेवाडा, रेणुका सिंह और अजय चंद्राकर को जगह मिल सकती है। धरमलाल कौशिक को कृषि और अमर अग्रवाल को स्वास्थ्य दिए जाने की चर्चा है।

सिर्फ नड्डा, शाह, माथुर और मोदी जानते हैं मंत्री-विभाग

बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से सिर्फ 4 ही जानते हैं किन्हें मंत्री नामित किया जाना है और कौन सा विभाग आवंटित किया गया है। फ़िलहाल राजभवन को सिर्फ कितने मंत्री शपथ लेंगे और संसदीय सचिवों की संभावित संख्या ही मालूम है। दिल्ली से 16 को लौटने के दिन ही राज्यपाल और राजभवन को नामों का खुलासा होगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *