छत्तीसगढ़

Surguja Development Works : मुख्यमंत्री साय ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का किया शुभारंभ, सरगुजा को 523 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय Mainpat Mahotsav 2026 का विधिवत (Surguja Development work) शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मैनपाट महोत्सव की बधाई देते हुए इसे सरगुजा की सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सरगुजा जिले को 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपये से अधिक की लागत वाले 109 विकास कार्यों की सौगात दी।

https://www.youtube.com/watch?v=0dDr9HmFso8

मुख्यमंत्री साय ने मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा की, वहीं सीतापुर में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण की भी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि मैनपाट महोत्सव स्थानीय और बाहरी कलाकारों को एक साझा मंच देता है, जिससे यहां की संस्कृति और लोक परंपराओं को नई पहचान मिल रही है। इस तरह के आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य पर लगातार (Surguja Development works) काम कर रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है और अब तक 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे खातों में पहुंच चुकी है।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि बीते दो वर्षों में केंद्र सरकार के सहयोग और जवानों के साहस से यह क्षेत्र नक्सलवाद से तेजी से मुक्त हो रहा है। उन्होंने प्रदेश के सुरक्षा बलों के शौर्य और समर्पण को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान तिब्बती समुदाय द्वारा प्रस्तुत “ताशी शोपा” नृत्य से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया, जिसने समारोह को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।

समारोह में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है। मैनपाट जैसे प्राकृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र में बढ़ती पर्यटक गतिविधियों से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

विधायक राम कुमार टोप्पो ने मैनपाट महोत्सव को जन-गौरव और संस्कृति का उत्सव (Surguja Development works) बताया, जबकि विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात से मैनपाट में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=rkpub7HLLzU

मैनपाट महोत्सव के दौरान जिले में कुल 109 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इनमें 429 करोड़ 11 लाख 40 हजार रुपये की लागत के 81 कार्यों का भूमिपूजन और 94 करोड़ 9 लाख 13 हजार रुपये की लागत के 28 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इन परियोजनाओं से सरगुजा जिले में विकास, कनेक्टिविटी और पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button