छत्तीसगढ़

Surendra Dubey Death : पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे नहीं रहे…कुमार विश्वास, सीएम साय…भूपेश बघेल और मीर अली मीर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

रायपुर/नवप्रदेश, 26 जून। Surendra Dubey Death : अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को हार्ट अटैक और उनका निधन हो गया। रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था। डॉ, सुरेंद्र दुबे के निधन पर कवि कुमार विश्वास, राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और मीर अली मीर समेत कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है। लिखा पूरे परिवार को ईश्वर इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

लेखक और पुरस्कार

-सुरेंद्र दुबे कॉमिक कविताओं के एक भारतीय व्यंग्यवादी और लेखक थे।

-पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे।

-दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में हुआ था।

-पांच किताबें लिखी। कई मंचों और टेलीविजन शो किया।

-2010 में देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित।

-2008 में काका हाथी से हसया रत्न पुरस्कार के भी प्राप्तकर्ता हैं।

-अमेरिका के वाशिंगटन में हास्य शिरोमणि सम्मान 2019 से (Surendra Dubey Death)सम्मानित ।

-शिकागो में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया था।

https://navpradesh.com/election-commission-india/

कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दुख जताया

कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि, छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति के वैश्विक राजदूत, मुझे सदैव अनुजवत स्नेह देने वाले, बेहद जि़ंदादिल मनुष्य, कविश्रेष्ठ पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे जी का निधन सम्पूर्ण साहित्य-जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरे हृदय के रायपुर का एक हिस्सा, आपकी अनुपस्थिति को सदैव अनुभव करेगा (Surendra Dubey Death)भैया। प्रिय  आशुतोष दुबे और पूरे परिवार को ईश्वर इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति।

साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत: सीएम साय

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे जी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे जी के निधन को साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति बताया। डॉ. दुबे जी की जीवंतता, ऊर्जा और साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

पूर्व सीएम बघेल ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी सुरेंद्र दुबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ के निवासी हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे जी के निधन पर दुखद समाचार मिला (Surendra Dubey Death)है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

https://youtu.be/wW0hUGaXKNI?si=vjeRmYb3X7IEThVx

मीर अली मीर ने जताया शोक

मीर अली मीर ने जताया शोक लिखा -स्तब्ध हूं। चार दिन पहले एक मंच पर थे। उनकी कविताओं ने खूब गुदगुदाया। हंसी ठिठोली करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ। मेरे गीत की प्रशंसा भी उन्होंने की। जीवन कितना क्षण भंगुर है।

Related Articles

Back to top button