जॉब्स

Surajpur Rojgar Mela 2026 : सूरजपुर में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, 10 अप्रैल को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 346 पदों पर सीधी भर्ती

सूरजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अपना करियर संवारने का एक बड़ा अवसर सामने (Surajpur Rojgar Mela 2026) आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा आगामी 10 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सूरजपुर के शासकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज में लगने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र की कई नामी कंपनियां शिरकत करेंगी, जहाँ कुल 346 रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

सुबह 11 बजे से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया (Surajpur Rojgar Mela 2026)

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह प्लेसमेंट कैंप शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगा। मेले का मुख्य आकर्षण यह है कि इसमें स्थानीय स्तर से लेकर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के अन्य शहरों में भी तैनाती के विकल्प मौजूद हैं।

इन प्रमुख पदों पर होगी भर्ती, कौन-कौन सी कंपनियां आ रहीं?

रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिष्ठित संस्थाएं अपनी रिक्तियों के साथ मौजूद रहेंगी:

सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी (भिलाई): सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, मार्केटिंग मैनेजर और अकाउंटेंट जैसे 53 पदों पर भर्ती।

वेदांता स्किल स्कूल (कोरबा): होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर और मोबाइल रिपेयरिंग सहित विभिन्न ट्रेडों में सबसे ज्यादा 120 पद।

एबिस फूड्स (राजनांदगांव): इलेक्ट्रीशियन अपरेंटिसशिप के लिए 50 पद।

स्वतंत्र माइक्रोफिन (अंबिकापुर): फील्ड और कलेक्शन ऑफिसर के 15 पद।

अन्य भर्तियां: एलआईसी द्वारा 40 बीमा सखी, श्रमिन टैलेंट (नोएडा) द्वारा 40 टेक्नीशियन और स्थानीय सीजी स्कोप स्किल फाउंडेशन द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर व रिसेप्शनिस्ट सहित 28 पदों पर चयन किया जाएगा।

आवेदन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन है अनिवार्य

इस बार की भर्ती प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया (Surajpur Rojgar Mela 2026) गया है। मेले में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर अपना ऑनलाइन पंजीयन करा लिया है। बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के प्लेसमेंट कैंप में प्रवेश मिलना मुश्किल होगा।

जरूरी दस्तावेज और योग्यता

भर्ती के लिए सामान्यतः आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है। इच्छुक युवाओं को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाएं:

शैक्षणिक योग्यता की मूल अंक सूचियां एवं फोटोकॉपी।

आधार कार्ड, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र।

रोजगार पंजीयन कार्ड।

दो पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो।

यह आयोजन पूरी तरह निःशुल्क है। यदि पंजीयन से संबंधित कोई तकनीकी समस्या आती है, तो अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में सूरजपुर के जिला रोजगार केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। जिले के युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में यह प्रशासन का एक सराहनीय कदम है।

Related Articles

Back to top button