छत्तीसगढ़जॉब्स

Surajpur Placement Camp : 24–25 नवंबर को बड़े पैमाने पर भर्ती, युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार (Surajpur Placement Camp) उपलब्ध कराने हेतु 24 और 25 नवंबर को बड़े पैमाने पर प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें देश की प्रतिष्ठित निजी कंपनियाँ विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।

https://www.youtube.com/watch?v=a6Ds-3ePPHU&rco=1

कैंप में गुजरात स्थित योकोहामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला उम्मीदवारों के लिए 40 पद और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 10 पद पर मशीन ऑपरेटर की भर्ती (Surajpur Placement Camp) की जाएगी। इसी प्रकार, सतलज टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स यूनिट) द्वारा लर्नर के 20 पद तथा मशीन ऑपरेटर के 10 पद पर भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास अनिवार्य है।

जिला रोजगार कार्यालय ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेज —

शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की मूल प्रतियाँ तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो — लेकर निर्धारित तिथि में शिविर में उपस्थित हों।

https://www.youtube.com/watch?v=B2UQP6xObfs

ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को रोजगार विभाग के पोर्टल

पर ऑनलाइन पंजीयन (Surajpur Placement Camp) कराना अनिवार्य है। केवल वे ही उम्मीदवार कैंप में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीयन के बाद शिविर स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हो।

जिन आवेदकों को ऑनलाइन पंजीयन में किसी तरह की समस्या हो, वे कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर पहुंचकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

जिला रोजगार कार्यालय ने कहा कि यह कैंप जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, इसलिए अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठाएँ।

Related Articles

Back to top button