देश

Supreme Court incident : सुप्रीम कोर्ट में CJI की ओर वकील ने जूता फेंकने का प्रयास, कहा- सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं

Supreme Court incident : सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान सोमवार को अचानक हंगामा खड़ा हो गया। एक वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टल गई और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पूरे घटनाक्रम (Supreme Court incident) के बीच CJI गवई शांत बने रहे और सुनवाई सामान्य रूप से चलती रही। उन्होंने कहा “ऐसी हरकतों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।”

https://navpradesh.com/chhattisgarh-mining-sector/

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वकील डेस्क के पास पहुंचा और जूता निकालकर जज की ओर उछालने की कोशिश की। तभी सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर उसे पकड़ लिया और बाहर ले गए। बाहर जाते समय वकील नारेबाजी करता रहा “सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।” आरोपी की पहचान राकेश किशोर के रूप में हुई है। सुप्रीम कोर्ट बार (Supreme Court incident) में उनका नाम 2011 से दर्ज है।

https://youtu.be/Jfn6lWphLOM

CJI ने वकीलों से कहा, अपना तर्क जारी रखें

इस घटना के बावजूद CJI गवई ने कोर्ट में मौजूद वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि वे बहस जारी रखें और इन बातों पर ध्यान न दें। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर (Supreme Court incident) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने चौकसी कड़ी कर दी है।

क्यों हुआ यह हंगामा

एक वरिष्ठ वकील ने कहा “यह बहुत शर्मनाक है कि एक वकील ने कोर्ट जैसी जगह पर हिंसक व्यवहार करने की कोशिश की। यह न्यायपालिका की गरिमा के खिलाफ है। बार की सदस्यता रिकॉर्ड में देखा गया कि आरोपी 2011 से पंजीकृत वकील हैं।”

https://youtu.be/hlEdk0T3YGw

कड़ी कार्रवाई की मांग

वकीलों का कहना है कि यह कदम संभवतः CJI के उस बयान के बाद उठाया गया, जिसमें भगवान विष्णु की मूर्ति को लेकर टिप्पणी की गई थी। उसी को लेकर आरोपी ने यह असंवैधानिक कदम उठाने का प्रयास किया। वकीलों ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि अगर यह सच है तो आरोपी पर तुरंत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जा सकें।

Related Articles

Back to top button