छत्तीसगढ़ के चर्चित नक्सल हत्या मामले में दोषी ठहराए गए आरोपियों की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई (Supreme Court) टल गई है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 20 जुलाई 2026 को होगी। अदालत ने याचिकाकर्ता पक्ष की मांग पर नई तारीख तय की है।
वकील के अनुरोध पर बढ़ी सुनवाई Supreme Court
मामले की सुनवाई जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस शील नागू की खंडपीठ के समक्ष होनी थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता ने स्थगन का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने प्रकरण को 20 जुलाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।
हाईकोर्ट के फैसले को दी है चुनौती
दोषसिद्ध आरोपियों ने बिलासपुर हाईकोर्ट के 26 मार्च 2025 के फैसले के खिलाफ विशेष अनुमति याचिका (Supreme Court) दायर की है। हाईकोर्ट ने उस निर्णय में ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई दोषसिद्धि और सजा को बरकरार रखा था।
अंतरिम आवेदनों पर भी होगी सुनवाई Supreme Court
मुख्य याचिका के साथ देरी से याचिका दायर करने, री फाइलिंग में हुई देरी को माफ करने और अन्य औपचारिक छूट से जुड़े अंतरिम आवेदन भी लंबित हैं। अब इन सभी आवेदनों पर मुख्य याचिका के साथ 20 जुलाई को एक साथ विचार किया जाएगा।
