छत्तीसगढ़मनोरंजन

Sunny Leone Event Cancelled : प्रशंसकों को लगा झटका, बजरंग दल के विरोध के बीच रायपुर में सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द

राजधानी में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रशंसकों को बड़ा झटका (Sunny Leone Event Cancelled) लगा है। 22 फरवरी को रायपुर में प्रस्तावित उनका कार्यक्रम आयोजकों ने रद्द कर दिया है। यह फैसला बजरंग दल के विरोध के बाद लिया गया। आयोजक समिति ने साफ किया है कि सनी लियोनी के कार्यक्रम को छोड़कर बाकी सभी कार्यक्रम अपने तय समय पर आयोजित किए जाएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=xgixkG5Nps0

दरअसल, राजधानी के रामा वर्ल्ड में 22 फरवरी को ‘बिस्मिल की महफिल’ नाम से एक म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया जाना था। इस कार्यक्रम में सनी लियोनी के साथ मशहूर DJ Aerreo की प्रस्तुति भी प्रस्तावित थी। जैसे ही सनी लियोनी के शामिल होने की जानकारी सामने आई, बजरंग दल ने इसका विरोध शुरू कर दिया। बढ़ते विरोध और संभावित विवाद को देखते हुए आयोजकों ने सनी लियोनी के कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया।

इस बीच रायपुर पुलिस ने भी आयोजन को लेकर अपनी स्थिति (Sunny Leone Event Cancelled) स्पष्ट की है। रायपुर मध्य के एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि आयोजन के लिए अब तक पुलिस से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति यदि कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तो संबंधित आयोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आयोजन समिति की ओर से आयोजक प्रखर जैन ने कहा कि बजरंग दल के विरोध को देखते हुए सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनी लियोनी अब इस इवेंट का हिस्सा नहीं होंगी, लेकिन ‘बिस्मिल की महफिल’ के तहत DJ Aerreo और अन्य कलाकारों के कार्यक्रम यथावत रहेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=rkpub7HLLzU

कार्यक्रम रद्द होने की खबर सामने आते ही सनी लियोनी के प्रशंसकों में निराशा (Sunny Leone Event Cancelled) देखी गई। सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल आयोजक विवाद से बचते हुए कार्यक्रम के बाकी हिस्सों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button