छत्तीसगढ़

Sukma Maoist Killed : सुकमा का 2 लाख का इनामी माओवादी अरुण करकी ढेर…स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी वारदात की थी साजिश…

Sukma Maoist Killed : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुकमा जिले का कुख्यात 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर अरुण करकी मारा गया। पुलिस के अनुसार, अरुण करकी उर्फ वरुण उर्फ निलेश छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा का रहने वाला था और झारखंड के कई थानों में माओवादी हिंसा से जुड़े दर्जनों मामले उसके खिलाफ दर्ज थे।

https://navpradesh.com/school-bus-safety/

जानकारी के मुताबिक, अरुण करकी स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी हिंसक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। इनपुट मिला था कि 1 करोड़ के इनामी शीर्ष माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा और उसके सहयोगी अनमोल, मोछू, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अरंगिया के साथ कई एरिया कमांडर(Sukma Maoist Killed) घने जंगल में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। इसी दल में अरुण करकी भी सक्रिय था, जिसके साथ कई अन्य माओवादी सदस्य मौजूद थे।

चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम ने दुगुनिया, पोसैता और तुंबागाड़ा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पोसैता के पास माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ में माओवादी दल को पीछे हटना पड़ा। इसी दौरान अरुण करकी ढेर हो गया।

https://www.youtube.com/watch?v=oUsFT_CNJOo

अभियान के बाद तलाशी में अरुण करकी का शव, एक SLR राइफल, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस(Sukma Maoist Killed) का कहना है कि इलाके में आगे भी तलाशी अभियान जारी रहेगा, ताकि शेष माओवादी सदस्य पकड़े जा सकें और स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी तरह की हिंसा को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button