खेल

Barbados due to storm: तूफान के कारण बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया; कैरेबियाई द्वीपों के लिए अलर्ट..

-बारबाडोस में भारतीय टीम के साथ कई पत्रकार भी फंसे

बारबाडोस। Barbados due to storm: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को दूसरी बार टी20 वल्र्ड कप जीता। इसके बाद भारतीय टीम के सोमवार सुबह तक स्वदेश लौटने की उम्मीद थी, लेकिन बारबाडोस में आए चक्रवात के कारण टीम वहीं फंस गई है।

https://navpradesh.com/weekly-horoscope-harihars-blessings-on-this-zodiac-sign-promotion-growth-opportunity-for-monetary-gain-auspicious-time

तूफान बेरिल कैरेबियाई द्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर दस्तक दे रहा है। खराब मौसम और लगातार भारी बारिश के कारण हवाई यातायात निलंबित कर दी गई है। सोमवार रात तक बारिश तो रुक गई, लेकिन तेज हवाएं चलती रहीं और मौसम में बादल छाए रहे। बारबाडोस (Barbados due to storm) में भारतीय टीम के साथ कई पत्रकार भी फंसे हुए हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह भी टीम के साथ बारबाडोस में हैं और टीम के साथ ही लौटेंगे।

https://navpradesh.com/rohit-virat-and-jadeja-retire-from-t-20-matches

कैरेबियाई द्वीपों पर अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि तूफान के कारण कैरेबियाई द्वीपों के लिए अलर्ट जारी किया गया है और जैसे-जैसे तूफान आएगा, हवाएं 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

Related Articles

Back to top button