छत्तीसगढ़

Sukma Big Breaking : अज्ञात बीमारी से 4 ग्रामीणों की मौत…हड़कंप मेडिकल टीम रवाना

सुकमा/नवप्रदेश। Sukma Big Breaking : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात बीमारी से 4 ग्रामीणों की मौत हो गई है। इस मौत ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग को सकते में डाल दिया है। मौतों से जिले में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने आनन फानन में मेडकिल टीम रवाना किया है। बताया जा रहा है कि ये मौतों का सिलसिला सुकमा जिले के रेगड़गट्टा के बाद अब रंगाईगुड़ा में जारी है। लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही मेडिकल टीम रवाना हो गई है। 5 लोगों में लक्षण मिले हैं। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया है। जहां इलाज (Sukma Big Breaking) जारी है।

Related Articles

Back to top button