छत्तीसगढ़

Forest Department : 154 विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

वन मंत्री मो. अकबर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने मानदेय बढ़ाने की है घोषणा

रायपुर/नवप्रदेश। Forest Department : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में 25वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को राशि वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने इस दौरान प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ वन विभाग के विजयी 154 खिलाडिय़ों को 34 लाख 66 हजार रूपए की पारितोषिक राशि का वितरण किया।

इस दौरान वन मंत्री अकबर ने सभी विजयी खिलाडिय़ों के मनोबल को बढ़ाने तथा प्रोत्साहन के लिए उनके मानदेय में वृद्धि की घोषणा भी की।

वन मंत्री अकबर ने वन विभाग (Forest Department) के खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में खेल का अहम स्थान है। खेल के माध्यम से व्यक्ति में खेल भावना का विकास होता है, जो विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने में हमारे लिए मददगार होते हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में वन विभाग को विभिन्न क्षेत्रों में हासिल हो रहे उपलब्धि से हम सभी गौरान्वित है।

उन्होंने बताया कि वन विभाग को हाल ही में विभागीय कार्यों सहित विभिन्न वर्गों में उल्लेखनीय प्रगति के लिए 11 राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। इसी तरह खेल के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ के वन विभाग को अब तक अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में 11 बार राष्ट्रीय चैंम्पियन का पुरस्कार मिल चुका है। यह वन विभाग ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Forest Department: 154 winners of the department were honored

भुवनेश्वर से जीते 34 लाख से अधिक राशि

उल्लेखनीय है कि 25वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मार्च 2020 में भुवनेश्वर (ओडिसा) में किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ के वन विभाग (Forest Department) से एथेलेटिक्स सहित क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, टेनिस, बॉलीवाल, बास्केटबॉल आदि जैसे खेलों में 202 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से 154 खिलाडिय़ों ने स्वर्ण, रजत तथा कांस्य सहित चतुर्थ स्थान में विजयी होकर 34 लाख 66 हजार रूपए की पारितोषिक राशि पुरस्कार के रूप में प्राप्त किए।

उक्त प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी के रूप में प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने 29 हजार रूपए तथा संजय शुक्ला ने एक लाख रूपए की पारितोषिक राशि प्राप्त किए।

इस अवसर पर विजयी प्रतिभागी प्रधान सहित अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील मिश्रा, मुख्य वन संरक्षक जे.आर. नायक तथा शालिनी रैना, संजीता गुप्ता, वन मण्डलाधिकारी विश्वेश कुमार तथा आलोक तिवारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button