Suicide : कर्ज ने लील ली 4 जिंदगियां, पहले पत्नी और दोनों बच्चों को मारा, फिर खुद भी फांसी पर लटका

Suicide : कर्ज ने लील ली 4 जिंदगियां, पहले पत्नी और दोनों बच्चों को मारा, फिर खुद भी फांसी पर लटका

Suicide,

पुडुचेरी, नवप्रदेश। पुडुचेरी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर सुसाइड (Suicide) कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक कर्ज से परेशान था। जिसकी वजह से उसके घर में झगड़े होने लगे थे और इसी को लेकर उसने ऐसा घातक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच (Suicide) कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पुडुचेरी के रहने वाले 38 वर्षीय त्यागराजन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह पहले ऑटो चालक था। उस पर कर्ज भी चढ़ा हुआ था. ऑटो चलाकर वह न तो परिवार का खर्च ठीक से चला पा रहा था और न ही कर्ज चुका (Suicide) पा रहा था। इसको लेकर उसके परिवार में झगड़े होने लगे थे। त्यागराजन ऑटो ड्राइवर से इलेक्ट्रीशियन बन गया, लेकिन इसके बावजूद आर्थिक संकट से उबर नहीं पा रहा था।

बीती देर रात त्यागराजन घर पहुंचा था। इसके बाद बुधवार को पूरे दिन कोई जब उसके घर से बाहर नहीं निकला तो उसके पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने त्यागराजन के आवास पर पहुंचने के बाद उसके घर के गेट को तोड़ा। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो त्यागराजन फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। वहीं उसकी पत्नी और बच्चे भी मृत पाए गए। पुडुचेरी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

पुडुचेरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या यह घटना कर्ज की वजह से अंजाम दी गई या कोई अन्य कारण भी रहा, जिसमें त्यागराजन ने अपने पूरे परिवार को मार डाला। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह पाया गया है कि कर्ज के कारण आंतरिक झगड़े चल रहे थे। परिवार कुछ समय से कर्ज संकट का सामना कर रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *