छत्तीसगढ़

Sugarcane Farmers Payment : होली से पहले गन्ना किसानों को बड़ी राहत, विधायक भावना बोहरा की पहल से ₹8.69 करोड़ सीधे खातों में पहुंचे

होली पर्व से पहले पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए खुशियों की बड़ी सौगात सामने आई है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत गन्ना विक्रेता कृषकों को ₹8 करोड़ 69 लाख की राशि का भुगतान (Sugarcane Farmers Payment) जारी कर दिया गया है।

यह भुगतान पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और सक्रिय पहल का प्रत्यक्ष परिणाम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=CGSu6rOvamE

विधायक भावना बोहरा ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक उत्तर कुमार कौशिक ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों से एफ.आर.पी. ₹329.05 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी (Sugarcane Farmers Payment) की गई थी। इस सत्र में कुल भुगतान योग्य राशि ₹40 करोड़ 5 लाख है।

इससे पहले किसानों को ₹3 करोड़ 45 लाख का भुगतान किया जा चुका था। शेष ₹36 करोड़ 6 लाख में से विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 26 नवंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 के बीच गन्ना विक्रय करने वाले 2556 कृषकों को ₹8.69 करोड़ की राशि होली से पहले उनके खातों में अंतरित की गई है।

अब तक कुल ₹12 करोड़ 15 लाख की राशि किसानों को मिल चुकी है, जबकि शेष भुगतान भी शीघ्र जारी किए जाने की प्रक्रिया में है। समय से भुगतान मिलने से किसानों को त्योहार से पहले आर्थिक संबल मिला है, जिसका सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=cEg_PcRd9HA

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि किसान हित और उनका आर्थिक सशक्तिकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गन्ना किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य उन्हें समय पर मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होली जैसे पावन पर्व से पहले किसानों के खातों में राशि पहुंचना उनके परिश्रम का सम्मान है और शेष भुगतान भी जल्द सुनिश्चित किया जाएगा।

विधायक ने आगे कहा कि पंडरिया क्षेत्र में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि मिलकर निरंतर (Sugarcane Farmers Payment) कार्य कर रहे हैं। किसानों को प्रोत्साहित करना, उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका मूल उद्देश्य है।

Related Articles

Back to top button