Style Of Bihar CM Nitish Kumar : 'बिहार कुमार' ने PM की पकड़ ली उंगलियां तो सब चौंक गए…

Style Of Bihar CM Nitish Kumar : ‘बिहार कुमार’ ने PM की पकड़ ली उंगलियां तो सब चौंक गए…

Style Of Bihar CM Nitish Kumar :

Style Of Bihar CM Nitish Kumar :

उनके अनूठे अंदाज से PM मोदी मुस्कुरा दिए, मंगलवार को चार मंत्रियों का आपस में भिड़ा दिए थे सिर

नवप्रदेश डेस्क। Style Of Bihar CM Nitish Kumar : बिहार के CM नितीश कुमार रंग बदलती सियासत में अलग ही संज्ञान से जाने जाते हैं। उनकी इस सियासत में एक और नया रंग तथा अंदाज़ देखने को मिल रहा है। उनका यह अलहदा और अनूठा अंदाज़ देखकर आज बिहार में PM नरेंद्र मोदी के साथ ही PM सुरक्षा में तैनात SPG कमांडों भी हतप्रभ होकर देखते रहे। हालांकि PM ने उनकी हरकत पर औपचारिक मुस्कान बिखेरकर बस जवाब दे दिया।

बता दें कि कल मंगलवार को CM नितीश स्वतंत्रता सेनानी भूपेंद्र मंडल को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार विधानसभा परिसर पहुंचे थे तब वहां भी उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के सिर को आपस में टकराया। यहीं नहीं रुके। उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का भी सिर टकराया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते दिखे।

बिहार दौरे का है यह दिलचस्प वाक्या

जानकारी के मुताबिक यह दिलचस्प वाक्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर थे। राजगीर में उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर देखे और नए कैंपस का उद्घाटन किया। मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक प्रधानमंत्री मोदी का हाथ पकड़कर कुछ देखने लगे। पीएम ने मुस्कुराते हुए उनसे बात की और उनके सवाल का जवाब दिया। ये देखकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवान भी उनकी तरफ देखने लगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *