Stock Market Crash India : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट (Stock Market Crash India) का दौर जारी है। शुक्रवार को कारोबार के अंत में BSE Sensex और Nifty 50 दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल देखने को मिला।
सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1470.50 अंक यानी करीब 1.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,563.92 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 भी 488.05 अंक यानी 2.06 प्रतिशत गिरकर 23,151.10 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है जब घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
अधिकांश शेयर लाल निशान में बंद
शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से सिर्फ दो कंपनियों के शेयर ही बढ़त (Stock Market Crash India) के साथ बंद हुए, जबकि बाकी 28 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी 50 में भी अधिकांश कंपनियों के शेयर दबाव में रहे और सिर्फ तीन शेयर ही हरे निशान में बंद हो पाए।
एलएंडटी के शेयर में बड़ी गिरावट
सेंसेक्स की कंपनियों में Hindustan Unilever के शेयर में मामूली तेजी दर्ज की गई, जबकि Larsen & Toubro के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। एलएंडटी का शेयर लगभग 7 प्रतिशत से अधिक टूट गया।
वैश्विक हालात का असर
विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है। निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए (Stock Market Crash India) हुए हैं, जिसके कारण बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।



