छत्तीसगढ़

राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024: मुख्यमंत्री साय 29 अगस्त को राज्य के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को करेंगे पुरस्कृत

-पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाडिय़ों को दी जाएगी 76 लाख की पुरस्कार राशि
-पदक विजेता 502 खिलाडिय़ों के बैंक खाते में जाएंगे 60.33 लाख रूपए
-खिलाडिय़ों को मिलेंगे, 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए
-अलंकरण समारोह पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से

रायपुर। raajy khel alankaran samaaroh 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरूवार 29 अगस्त 2024 को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।



कार्यक्रम (raajy khel alankaran samaaroh 2024) में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2021-22 के लिए 11 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा।



इसी प्रकार वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार (raajy khel alankaran samaaroh 2024) के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2022-23 के लिए 24 चयनित खिलाडिय़ों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।


खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाडिय़ों को दी जाएगी 76 लाख रूपए की पुरस्कार राशि, पदक विजेता 502 खिलाडिय़ों के बैंक खाते में जाएंगे 60.33 लाख रूपए की राशि इस तरह खिलाडिय़ों को मिलेंगे 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button