BJP में शामिल हुई स्टार पहलवान और उसके पिता

BJP में शामिल हुई स्टार पहलवान और उसके पिता

Star wrestler and his father joined BJP

Babita Phogat

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और देश की स्टार पहलवान बबीता फोगाट Babita Phogat तथा उसके पिता महावीर फोगाट सोमवार को भारतीय जनता पार्टी BJP में शामिल हो गये। सुश्री बबीता और उनके पिता ने केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू की मौजूदगी में यहां पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनके भाजपा BJP  में शामिल होने को अजय चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दोनों अब तक इस पार्टी के सदस्य थे।

श्री फोगाट ने पार्टी में शामिल होने के बाद केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार की तारीफ की और कहा कि भाजपा सरकार BJP govt ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर बहुत अच्छा काम किया है। सुश्री बबीता Babita Phogat ने भी इससे पहले कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर केंद्र सरकार की तारीफ की थी।

उल्लेखनीय है कि बबीता Babita Phogat 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और वर्ष 2012 के विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed