SSC Recruitment 2026 : मार्च से जून तक एसएससी निकालेगा आठ बड़ी भर्तियां, लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी

SSC Recruitment 2026

SSC Recruitment 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले चार महीने बेहद अहम (SSC Recruitment 2026) होने वाले हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) मार्च से जून 2026 के बीच आठ बड़ी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आयोग की ओर से इन भर्तियों के लिए विस्तृत विज्ञापन और आवेदन तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है।

मार्च – अप्रैल में तीन प्रमुख परीक्षाएं

मार्च 2026 में सबसे पहले कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा – 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके साथ ही जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल) परीक्षा -0 2026 और सेलेक्शन पोस्ट फेज – 14 परीक्षा – 2026 की आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होगी।

इन तीनों परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अप्रैल 2026 तक रहने (SSC Recruitment 2026) की संभावना है, जबकि कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं मई – जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

सीजीएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ के पदों पर भर्ती होती है, जबकि जेई परीक्षा तकनीकी पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर मानी जाती है।

अप्रैल में आएंगे तीन और विज्ञापन

अप्रैल 2026 में एसएससी तीन और अहम भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी करेगा। इनमें

कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) परीक्षा–2026,

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा–2026,

संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा–2026 शामिल हैं।

इन परीक्षाओं के लिए आवेदन मई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि परीक्षाओं का आयोजन जुलाई से सितंबर 2026 के बीच संभावित है। सीएचएसएल परीक्षा 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए केंद्र सरकार में नौकरी पाने का प्रमुख माध्यम मानी जाती है।

मई – जून में दो और बड़ी भर्तियां

मई 2026 में दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके लिए आवेदन जून 2026 तक लिए जाएंगे और परीक्षा अक्टूबर–नवंबर 2026 में संभावित है।

वहीं, जून 2026 में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) एवं हवलदार (CBIC/CBN) परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया (SSC Recruitment 2026) शुरू होगी, जिसकी परीक्षा सितंबर से नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए रणनीति का समय

विशेषज्ञों का मानना है कि एसएससी का यह शेड्यूल अभ्यर्थियों को समयबद्ध तैयारी का स्पष्ट अवसर देता है। अलग-अलग योग्यता स्तर – 12वीं, स्नातक और तकनीकी डिग्रीधारकों के लिए यह भर्ती चक्र बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

You may have missed