Site icon Navpradesh

Split in Women’s Congress : BJP से कांग्रेस में शामिल हुए इस नेत्री को बनाया अध्यक्ष…महिला विंग ने दी चेतावनी

Split in Women's Congress: This leader, who joined Congress from BJP, was made the President...Women's wing warned

Split in Women's Congress

इंदौर/नवप्रदेश। Split in Women’s Congress : चुनाव नजदीक हैं ऐसे में इंदौर में महिला कांग्रेस विंग के बीच फूट है। इसका जीता-जागता उदाहरण इंदौर महिला कांग्रेस में देखने को मिला, जहां नवगठित महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया तिवारी का जमकर विरोध हो रहा है।

समर्पित कार्यकर्ताओं को किया दरकिनार

दरअसल, BJP से कांग्रेस में शामिल (Split in Women’s Congress) हुई नई नवेली जय को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के विरोध में महिला कांग्रेस का एक बड़ा तबका विरोध में खड़ा है। महिला कांग्रेस का मानना है कि जो बरसों से पार्टी का काम रही हैं उन महिलाओं को दरकिनार कर दूसरी पार्टी से आई महिला को सीधे अध्यक्ष बनाना बर्दाश्त नहीं है। इसलिए महिला विंग का एक बड़ा हिस्सा इसका विरोध कर रही है। विरोध की यह आग इंदौर के गांधी भवन से होते हुए भोपाल पहुंच गई है।

सीधे बनवा दिया महिला कांग्रेस का अध्यक्ष

गौरतलब है कि, हाल ही में जया तिवारी को महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। इनके नाम की घोषणा होते ही कांग्रेस की महिला विंग में बवाल हो गया। दरअसल जया तिवारी पूर्व में भाजपा में रही हैं और कुछ महीने पहले ही कांग्रेस में शामिल हुई थीं, जिन्हें शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने सीधे महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनवा दिया।

महिला विंग की माने तो, नगर निगम चुनाव सामने हैं ऐसे में कौन नई अध्यक्ष के साथ काम करना चाहेगा। पार्टी में उनकी न तो कोई पहचान है न वे ठीक से सक्रिय ही हो पाईं हैं और सीधे अध्यक्ष बना दिया। कुछ दिन पहले महिलाओं ने इस मामले में गांधी भवन, अहिल्या प्रतिमा पर विरोध भी किया था।

महिला विंग ने ठुकराया कार्यकारी अध्यक्ष का प्रस्ताव

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विरोधी (Split in Women’s Congress) खेमे ने पार्टी के कर्ताधर्ताओं को चेतावनी दी है कि एक हफ्ते में इस मसले का निराकरण कर दें वरना आंदोलन उग्र होगा। उधर, पार्टीजनों ने महिला कांग्रेस विंग को यह प्रस्ताव भी दिया था कि एक कार्यकारी अध्यक्ष भी बना देते हैं लेकिन उसे नकार दिया गया। महिला नेताओं का कहना है कि पुरानी कांग्रेसी किसी को भी बना दो स्वीकार होगा लेकिन अभी जिन्हें बनाया है वो स्वीकार्य नहीं हैं।

Exit mobile version