छत्तीसगढ़

Space Kids India : नवोदय विद्यालय की होनहार छात्रा ने अपना नाम दर्ज कराया “स्पेस किड्स इंडिया” में, साक्षी जायसवाल स्पेस साइंटिस्ट के ग्रैंड फिनाले में हुई समान्नित

गरियाबंद, जीवन एस साहू/नवप्रदेश।स्पेस किड्स इंडिया‘ के ‘स्पेस साइंस वर्ग’ में छात्रा साक्षी जायसवाल कक्षा 8वी जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका गरियाबंद के प्रतिभाशाली छात्रा हैं। साक्षी जायसवाल की माता पिता दोनों शिक्षक हैं माता गरियाबंद के एकलब्य आवसीय विद्यालय  मैनपुर में सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका (Space Kids India) हैं।

पिता डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बेमेतरा में प्राचार्य हैं। भैय्या भी यंगेस्ट वैज्ञानिक बनकर गरियाबंद कलेक्टर व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से अवॉर्ड ले चुके हैं साक्षी जायसवाल ने ‘स्पेस किड्स इंडिया संस्था ‘के ग्रैंड फिनाले के नौवें संस्करण में ‘स्पेस किड्स इंडिया यंग साइंटिस्ट इंडिया चैलेंज 2022- 23 प्रतियोगिता में शामिल हुएl

यह प्रतियोगिता चेन्नई में 3 व 4 मई 2023 को आयोजित की गयी छात्रा साक्षी ने स्पेस साइंस वर्ग में भाग लिया, इस प्रतियोगिता में छात्रा साक्षी के द्वारा  ग्रांड फिनाले में मॉडल और प्रस्तुति प्रस्तुत कि छात्रा साक्षी ने बताया की यहाँ  तक पहुचाने में नवोदय विद्यालय के साइंस शिक्षिका ममता मेंम मार्गदर्शिका (Space Kids India) रही।

साक्षी जायसवाल स्पेस साइंस को लेकर एक मॉडल तैयार की थी जिसका छत्तीसगढ़ राज्य से गवरमेंट स्कूल के ओर से चयन हुआ था साक्षी जायसवाल छत्तीसगढ़ की एक अकेली छात्रा है जिसका स्पेस किड्स इंडिया में चयन हुआ है यंग साइंटिस्ट इंडिया के आयोजन में पूरे भारत देश के प्रतिभागियों ने भाग लिया था

जिसमें जम्मु कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के जिसमें आठ केंद्रशासित प्रदेश व 28 राज्य के अलग-अलग जगहों से कुल 3000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें से ग्रांड फिनाले के लिए कुल 66 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया था,

यंग साइंटिस्ट इंडिया तीनों चरणों के लिए साक्षी ने पूरे भारत भर में अपना प्रतिभा दिखाते हुए चयन होकर अंतिम फाइनल में स्थान बना कर ग्रांड फिनाले में शामिल (Space Kids India) हुई ।

साक्षी जायसवाल

स्पेस किड्स इंडिया के प्रमुख व सी ई ओ श्रीमती केसन के कर कमलों से पुरूस्कृत हुआ। स्पेस किड्स इंडिया प्रमुख श्रीमति केसन ज़ीरो ग्रैविटी में उड़ान भरने  का अनुभव हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला हैं. साथ ही उन्हें अमेरिका में एक सेलिब्रिटी अंतरिक्ष मिशन के जरिए शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव भी हैं।

केसन ने भी बधाई दिया। साक्षी जायसवाल को इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र राम सहित शिक्षक- शिक्षिकाओ ने भी बधाई व शुभकामनाएं दिए।

Related Articles

Back to top button