छत्तीसगढ़

SP Office Suicide Attempt : SP दफ्तर में आत्मदाह की कोशिश, खौफनाक साजिश की शिकायत पर पुलिस रही मौन

जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय में उस वक्त सनसनी (SP Office Suicide Attempt) फैल गई, जब न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक युवक ने पुलिस अधिकारियों के सामने ही जहर का सेवन कर लिया। यह आत्मघाती कदम उठाने वाला युवक पिछले काफी समय से अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से आहत था।

पुलिस महकमे में मचे हड़कंप के बीच गंभीर हालत में युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

मकान मालिक पर ‘साजिश’ और शोषण का संगीन आरोप (SP Office Suicide Attempt)

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम मड़वा निवासी 23 वर्षीय टीआर साहू ने अपने पूर्व मकान मालिक राजेंद्र राठौर पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि वह राजेंद्र के यहाँ किराए पर रहता था, जहाँ मकान मालिक ने उसे शराब पिलाकर न केवल धोखे से कई कागजातों पर दस्तखत करा लिए, बल्कि उसकी मजदूरी के पैसे भी दबा लिए।

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि आरोपी ने युवक के पहचान पत्र, बैंक पासबुक और चेकबुक जैसे जरूरी दस्तावेज जबरन अपने पास रख लिए हैं और उसे एक महिला की हत्या की साजिश में शामिल होने के लिए मजबूर कर रहा था।

करंट लगाकर हत्या और बीमा राशि हड़पने का दबाव

युवक ने अपनी लिखित शिकायत में एक खौफनाक साजिश का खुलासा किया है। उसका आरोप है कि राजेंद्र राठौर उस पर दबाव बना रहा था कि वह अपने भाई की पत्नी को करंट लगवाकर मार डाले, ताकि मौत को दुर्घटना दिखाकर बीमा की मोटी रकम हड़पी जा सके।

युवक का कहना है कि जब उसने इस आपराधिक काम में साथ देने से मना (SP Office Suicide Attempt) किया और वहां से भाग निकला, तो आरोपी उसे फोन पर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकियां देने लगा।

कार्रवाई नहीं होने से टूटा सब्र का बांध

टीआर साहू का आरोप है कि इन सभी धमकियों और शोषण के खिलाफ वह पुलिस के चक्कर काट-काट कर थक चुका था। जब लंबे समय बाद भी उसकी शिकायत पर कोई ठोस कानूनी कदम नहीं उठाया गया, तो हताशा में उसने आज एसपी ऑफिस परिसर में ही जहर खा लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच शुरू कर (SP Office Suicide Attempt) दी गई है और युवक के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिकायत पर अब तक देरी क्यों हुई।

Related Articles

Back to top button