Sonakshi Sinha beef Curger Controversy : Video में क्या सच में बीफ बर्गर खा रही थीं सोनाक्षी? जहीर इकबाल ने खुद बताई अंदर की सच्चाई…

मुंबई, 3 जून। Sonakshi Sinha beef Curger Controversy : बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह रोमांस नहीं बल्कि एक बर्गर है! हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह एक बर्गर खा रही थीं — और फिर क्या था, ट्रोल्स ने अनुमान लगा लिया कि वह बीफ बर्गर खा रही हैं। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक रंग देने की भी कोशिश की।
लेकिन इस बार ट्रोल्स की हवा निकाल दी जहीर इकबाल ने — उन्होंने न सिर्फ मामले पर तुरंत प्रतिक्रिया दी, बल्कि वीडियो के पीछे की रोमांटिक कहानी भी शेयर की।
बर्थडे पर शेयर हुआ था वीडियो
2 जून को सोनाक्षी ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। पति जहीर ने इस मौके पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सोनाक्षी एक बर्गर खाती दिख रही (Sonakshi Sinha beef Curger Controversy)थीं। जहीर ने खुलासा किया कि यह वही दिन था जब उन्होंने सोनाक्षी को शादी के लिए प्रपोज किया था, और वीडियो प्रपोजल के ठीक दो घंटे पहले का है।
जहीर ने क्या कहा ट्रोल्स को?
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करना शुरू किया:
“बीफ है क्या इसमें?”
“शर्म आनी चाहिए बीफ खा रही है।”
एक यूजर ने मज़ाक में कहा, “बीफ ही है तो खुश हूं मैं।”
इन सभी अटकलों को विराम देते हुए जहीर ने सीधे जवाब दिया:
“Relax karo bhai log, vegetarian burger hai!”
उनकी इस शांति भरी सफाई ने ट्रोल्स को चुप करा (Sonakshi Sinha beef Curger Controversy)दिया, और फैंस ने इस प्यारे जोड़े की समझदारी की तारीफ की।
सोनाक्षी-जहीर की शादी का सच
जून 2023 में इस जोड़ी ने सिविल मैरिज की थी, जो एक इंटर-रिलिजन वेडिंग थी। शादी के बाद इन पर ट्रोल्स की नजर बनी (Sonakshi Sinha beef Curger Controversy)रही, लेकिन दोनों हर बार अपने व्यवहार और एकता से ट्रोलिंग को करारा जवाब देते हैं।