Somnath Swabhimaan Parv Surguja : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ‘अटूट आस्था के 1000 वर्ष’, सरगुजा जिला पंचायत CEO विनय कुमार अग्रवाल बने नोडल अधिकारी

छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’’ 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 की अवधि के लिए एक वर्षव्यापी राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की समन्वित भागीदारी के साथ आयोजित (Somnath Swabhimaan Parv Surguja) किया जाना है। ताकि व्यापक पहुंच और जनभागीदारी सुनिश्चित किया जा सके।
शासन के निर्देशानुसार जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’’ के आयोजन के तहत् दिए जाने वाले दिशा-निर्देश का पालन एवं क्रियान्वयन (Somnath Swabhimaan Parv Surguja) हेतु जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
यह आयोजन दो प्रमुख स्तंभो अर्थात यात्राओं और कार्यक्रमों पर आधारित है, ताकि राष्ट्रव्यापी स्तर पर जागरूकता फैलाई जा सके और समाज के सभी वर्गों के तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके।
गतिविधियों का आयोजन ग्राम पंचायत, ब्लॉक और तहसील स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सभी शिवालयों (शिव मंदिरों) में भक्तिपूर्ण, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से संपन्न किया जाएगा और व्यापक जनहित सुनिश्चित किया जाना है।
11 मई 2026 को सोमनाथ में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में एक विशेष राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम आयोजित (Somnath Swabhimaan Parv Surguja) किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के केन्द्र एवं राज्य संरक्षित ऐतिहासिक, पुरातात्विक प्राचीन शिवालयों/स्मारक में विशेष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण/प्रदर्शनी और सभाओं का आयोजन किया जाना है।



