बिजली के बढ़ते बिल और सौर ऊर्जा की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगवाने की योजना (Solar Panel) बना रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर कौन सा सोलर पैनल ज्यादा बिजली बनाता है और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करता है।
बाजार में कई तरह के सोलर पैनल उपलब्ध हैं। कीमत, बिजली उत्पादन क्षमता और टिकाऊपन के आधार पर इनमें काफी अंतर होता है। ऐसे में सही पैनल का चुनाव करने से पहले इनके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है।
बाजार में मिलते हैं तीन प्रमुख प्रकार के सोलर पैनल Solar Panel
घरेलू उपयोग के लिए मुख्य रूप से तीन तरह के सोलर पैनल उपलब्ध हैं। इनमें मोनोक्रिस्टलाइन, पॉलीक्रिस्टलाइन और थिन फिल्म सोलर पैनल शामिल हैं। तीनों की कार्यक्षमता और बिजली उत्पादन क्षमता अलग अलग होती है।
सबसे ज्यादा बिजली बनाता है मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल
मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल को सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। यह सिंगल सिलिकॉन क्रिस्टल से तैयार किया जाता है और कम धूप या अधिक गर्मी में भी अच्छा प्रदर्शन करता है।
इसकी बिजली उत्पादन क्षमता करीब 20 से 23 प्रतिशत तक होती है, जो अन्य सामान्य पैनलों की तुलना में अधिक मानी जाती है। यही वजह है कि कम जगह में ज्यादा बिजली पैदा करने के लिए इसे सबसे उपयुक्त विकल्प माना जाता है।
पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल में क्या मिलता है
पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल भी सिलिकॉन से बनाए जाते हैं, लेकिन इनमें कई सिलिकॉन टुकड़ों को जोड़कर तैयार किया जाता है। इनकी बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 15 से 17 प्रतिशत तक रहती है। कुछ साल पहले तक इनका उपयोग काफी ज्यादा होता था, लेकिन अब अधिक क्षमता वाले पैनलों के आने के बाद इनकी मांग पहले की तुलना में कम हो गई है।
थिन फिल्म पैनल की खासियत
थिन फिल्म सोलर पैनल सामान्य क्रिस्टल आधारित पैनलों की तुलना में काफी पतले होते हैं। इनमें विशेष प्रकार की सामग्री का उपयोग किया जाता है और इनकी बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 11 से 16 प्रतिशत तक होती है। इनका उपयोग खास परिस्थितियों और कुछ विशेष परियोजनाओं में अधिक किया जाता है।
घर के लिए कौन सा विकल्प रहेगा बेहतर
अगर आप अपने घर में ऑन ग्रिड, ऑफ ग्रिड या हाइब्रिड सोलर सिस्टम लगवाने की योजना बना रहे हैं तो मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल बेहतर विकल्प साबित (Solar Panel) हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत भले ही अधिक हो, लेकिन लंबे समय तक बेहतर बिजली उत्पादन और बेहतर दक्षता के कारण यह निवेश फायदेमंद माना जाता है।
अगर बजट अनुमति देता है तो बाइफेशियल मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल चुनना और भी अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह दोनों तरफ से प्रकाश का उपयोग कर अधिक बिजली उत्पादन करने में सक्षम होता है।
