Gas-based fertilizer plant in Rajnandgaon: राजनांदगांव में गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट से रोजगार और उद्योग को नई रफ्तार

-मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात
-इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 पर भी चर्चा

रायपुर। राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट (Gas-based fertilizer plant in Rajnandgaon) से क्षेत्र में औद्योगिक विकास के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर मुलाकात की। इस दौरान गेल (इंडिया) लिमिटेड के प्रस्तावित फर्टिलाइजर प्लांट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 और प्रदेश में औद्योगिक निवेश से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट (Gas-based fertilizer plant in Rajnandgaon) क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण परियोजना साबित हो सकता है। इससे स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार बढऩे के साथ सहायक उद्योग, परिवहन, सेवा क्षेत्र और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के साथ आधुनिक तकनीक और उच्च मूल्य आधारित विनिर्माण को बढ़ावा दे रही है। इसी दिशा में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 को भी महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोडऩे पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में बड़े औद्योगिक निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। सरकार का प्रयास है कि नई परियोजनाओं और निवेश का लाभ स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर आर्थिक अवसरों के रूप में मिले। राजनांदगांव में प्रस्तावित फर्टिलाइजर प्लांट (Gas-based fertilizer plant in Rajnandgaon) को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। परियोजना के आगे बढऩे पर राजनांदगांव के साथ आसपास के जिलों में भी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है।

Exit mobile version