…तो मिस इंडिया का सपना छोड़ UPSC क्रैक किया, बेहद खास है तस्कीन का सफर

taskin khan upsc
नई दिल्ली। taskin khan upsc: ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल के तौर पर तस्कीन खान का नाम तो लेना ही पड़ेगा। तस्कीन ने शुरुआत में अपनी खूबसूरती, लुक्स और टैलेंट से मॉडलिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाई थी। उन्होंने कई सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीतीं। उन्होंने मिस उत्तराखंड का खिताब भी जीता। उनका अगला लक्ष्य मिस इंडिया था। लेकिन बाद में तस्कीन ने एक अलग ही सपना देखा। ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर उन्होंने सीधे नौकरशाही की दुनिया में कदम रखा। अब वे यूपीएससी क्लियर कर सीधे अफसर बनने जा रहे हैं।
राष्ट्रीय स्तर की डिबेटर
तस्कीन खान एक प्रोफेशनल मॉडल हैं। इसके अलावा एक बास्केटबॉल चैंपियन और एक राष्ट्रीय स्तर की डिबेटर भी हैं। उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया और जीत हासिल की। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर मिस इंडिया प्रतियोगिता जीतने का सपना देखा था। तस्कीन शुरू में पढ़ाई में बहुत अच्छी नहीं थी। तस्कीन गणित में बहुत कमजोर थी। लेकिन 10वीं और 12वीं में उन्होंने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए।
यूपीएससी की पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर एक फॉलोअर से हुई। वह एक आईएएस थे। उनसे प्रेरित होकर तस्कीन ने सिविल सेवा में जाने का सपना सोचा और वह यूपीएससी की पढ़ाई के लिए मुंबई आईं। उन्होंने अपनी तैयारी भी जामिया की फ्री कोचिंग से शुरू की। इसके बाद वह 2020 में दिल्ली चली गईं।
ऑल इंडिया 736वीं रैंक हासिल
घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। यूपीएससी 2022 परीक्षा में ऑल इंडिया 736वीं रैंक हासिल की। तस्कीन के पिता आफताब खान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ग्रेड डी कर्मचारी थे। यूपीएससी 2022 की तैयारी के दौरान उनके पिता बीमार थे। वह चार महीने तक अस्पताल में भी रहे थे। जब तस्कीन ने यूपीएससी सिविल मेन्स परीक्षा दी। उसके पिता को तब आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्होंने हर चुनौती पर जीत हासिल की। अब वह सिविल सर्वेंट बनने जा रही हैं।