Smriti Irani replaces Shah in Parivartan Yatra : शाह का CG दौरा रद्द, स्मृति दिखाएंगी यात्रा रथ को हरी झंडी

Smriti Irani replaces Shah in Parivartan Yatra : शाह का CG दौरा रद्द, स्मृति दिखाएंगी यात्रा रथ को हरी झंडी

Smriti Irani replaces Shah in Parivartan Yatra :

Smriti Irani replaces Shah in Parivartan Yatra :

मौसम की खराबी और अन्य तकनिकी कारणों के चलते दिल्ली से प्लेन नहीं भर सका उड़ान

रायपुर/नवप्रदेश। Smriti Irani replaces Shah in Parivartan Yatra : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए आने वाले थे। लेकिन ख़राब मौसम और तकनिकी कारणों से उनका प्लेन दिल्ली से ही उड़ान नहीं भर सका। इसलिए अमित शाह का आज मंगलवार को होने वाला छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है।

बता दें कि करीब 20 साल बाद होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए गृहमंत्री शाह को दंतेवाड़ा आना था। अब उनकी जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगी।

विदित हो कि परिवर्तन यात्रा के पहले फेज का गृहमंत्री अमित शाह शुभारंभ करने वाले थे। उनकी दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में सभा भी प्रस्तावित थी। IG सुंदरराज पी ने दैनिक भास्कर से दौरा रद्द होने की पुष्टि की है।

हालांकि उन्होंने बताया कि ऑफिशियल लेटर आना बाकी है। दूसरी ओर शाह का दौरा रद्द होने पर कांग्रेस ने इस परिवर्तन यात्रा को लेकर तंज कसा है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *