Smriti Irani : भूपेश जी याद रखें अमेठी में जिस कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आप हम से टकराए थे उसकी जब्त हो गई थी

Smriti Irani : भूपेश जी याद रखें अमेठी में जिस कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आप हम से टकराए थे उसकी जब्त हो गई थी

Smriti Irani,

रायपुर, नवप्रदेश। भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा भूपेश जी याद रखें अमेठी में जिस कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आप हम से टकराए थे उसकी जमानत जब्त हो गई थी और हम तो भारतीय जनता पार्टी (Smriti Irani) के वो अदने से कार्यकर्ता हैं।

जिन्होंने आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट तक जब्त (Smriti Irani) कर दी थी। स्मृति ईरानी ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने 16 लाख  आवास नहीं 16 लाख महिलाओं का सम्मान वापस किया है।

भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महिला मोर्चा की बहनों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा भाजपा में महिला मोर्चा एक सशक्त दंड है जो आज देश की ढाल बनकर खड़ी हैं।

मैं भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने वाले लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के पीछे शक्ति बनकर खड़ी उनके घर की महिलाओं को भी प्रणाम करती हूं जिन की हिम्मत से ही आज वे निस्वार्थ भाव से भाजपा के लिए कार्य कर रहे और राष्ट्र निर्माण कर रहे हैं।

राजनीति एक कठिन डगर है परंतु सिद्धि हमेशा संकल्प से-

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से कहा कि याद रखें राजनीति एक कठिन डगर है परंतु सिद्धि हमेशा संकल्प से ही मिलती है। आप हमेशा याद रखें कि बड़ों का सम्मान करते हुए छोटो के सामने झुकने में ना हिचकिचाए यह आपकी संकल्प में सहायक होता है।

याद रखें आज की महिलाओं को किसी सहारे की जरूरत नहीं बल्कि अब समय हो गया है कि आप सब का सहारा बने । स्मृति ईरानी ने कहा की ये डिजिटल युग है और मोदी जी ने दीक्षा एप के जरिए आपको रास्ता दिखाया है कि आप डिजिटल साक्षर हों।

इस ऐप के माध्यम से देश में दो करोड़ 60 महिलाएं डिजिटली साक्षर हो गई हैं। प्रधानमंत्रीजानते हैं कि हिंदुस्तानी महिला को सिर्फ  रास्ता दिखा दो समाधान वे स्वयं ढूंढ लेती हैं। स्मृति ईरानी ने महिला मोर्चा की बहनों से कहा कि आप देख रहे हैं कि हमारा प्रधान सेवक बिना थके लगातार काम कर रहे हैं तो फिर हम कैसे थक सकते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,रायपुर सांसद सुनील सोनी, भूपेंद्र सवन्नी,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश प्रभारी लता उसेंडी, उषा टावरी, विभा अवस्थी, किरण बघेल, मिली बनर्जी उपस्थित थीं।

You may have missed