मनोरंजन

Smiley Suri Depression Story : पति छोड़कर चला गया, डिप्रेशन में डूबीं, अब पोल डांसर बनीं…आलिया भट्ट की बहन स्माइली सूरी की दर्दभरी कहानी…

मुंबई, 31 मई| Smiley Suri Depression Story : 2005 में आई फिल्म कलयुग से रातों-रात फेमस हुईं एक्ट्रेस स्माइली सूरी का जीवन आज भी कई लोगों के लिए रहस्य से भरा है। महेश भट्ट की भांजी और आलिया भट्ट की कजन सिस्टर होने के बावजूद स्माइली का फिल्मी सफर बेहद छोटा रहा, और उनकी निजी जिंदगी उससे भी ज्यादा उथल-पुथल भरी।

कलयुग से मिली पहचान, लेकिन करियर में आया ब्रेक

स्माइली ने कलयुग से डेब्यू किया था जिसमें उनके साथ कुणाल खेमू लीड रोल में थे। फिल्म सफल रही, पर स्माइली जल्द ही लाइमलाइट से दूर हो गईं। अब 20 साल बाद वे न सिर्फ अपनी पहचान से अलग दिखती हैं, बल्कि उन्होंने करियर भी पूरी तरह बदल लिया है।

https://navpradesh.com/rural-governance/

पति ने अचानक छोड़ दिया, टूट गईं स्माइली

स्माइली ने 2014 में कोरियोग्राफर विनीत बंगरा से शादी की थी। लेकिन सिर्फ दो साल बाद ही पति उन्हें बिना कुछ कहे छोड़कर चला (Smiley Suri Depression Story)गया। एक इंटरव्यू में स्माइली ने बताया कि वह विनीत के पीछे गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन उन्हें जवाब तक नहीं मिला। इससे वे डिप्रेशन में चली गईं और खुद को कमरे में बंद कर लिया।

परिवार मुझे पागल कहता है” – स्माइली सूरी

स्माइली बताती हैं कि आज भी उनके अपने लोग उन्हें “पागल” कहते हैं और उनकी मानसिक हालत का मजाक उड़ाते हैं। लेकिन उन्होंने खुद को उठाया और पोल डांसिंग को अपना करियर और आत्म-उद्धार का जरिया बनाया।

भट्ट कैंप से मिला तिरस्कार

एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए स्माइली ने बताया कि पूजा भट्ट ने उन्हें फिल्म हॉलीडे से बाहर कर दिया था, और उसके बाद उन्हें भट्ट कैंप की कोई फिल्म नहीं (Smiley Suri Depression Story)मिली। हालांकि, बाद में कलयुग जैसी फिल्म उनके हाथ लगी और उन्होंने उसे अपना टर्निंग पॉइंट माना।

https://www.youtube.com/watch?v=HQkZOIdNiwA

भट्ट परिवार से गहरा रिश्ता

स्माइली सूरी, डायरेक्टर मोहित सूरी की बहन हैं। उनके मामा महेश भट्ट हैं, जिससे वे आलिया भट्ट और पूजा भट्ट की कजन बनती हैं। बावजूद इसके, उन्हें अपने परिवार से कभी अपेक्षित समर्थन नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button