Side Effects Of Eating Too Many Dates : खजूर सेहत के लिए वरदान या नुकसान…? जानिए कौन-सा अंग सबसे पहले देता है अलर्ट…!

नई दिल्ली, 2 जून| Side Effects Of Eating Too Many Dates : खजूर (Dates) को अक्सर सुपरफूड की तरह प्रचारित किया जाता है – लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा खजूर खाना आपकी सेहत पर सीधा वार कर सकता है? खासतौर पर कुछ अंग ऐसे हैं, जो ओवरडोज के असर को सबसे पहले झेलते हैं।
ज्यादा खजूर सबसे पहले किस अंग को नुकसान पहुंचाता है?
1. पेट (Digestive System):
खजूर में फाइबर भरपूर होता है, लेकिन जब इसकी मात्रा अधिक हो जाती है तो यही फाइबर ब्लोटिंग, गैस, पेट दर्द और कब्ज का कारण बन सकता (Side Effects Of Eating Too Many Dates0)है। आपकी गट हेल्थ (Gut Health) को सबसे पहले झटका इसी से लगता है।
2. ब्लड शुगर लेवल में उछाल:
खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अपेक्षाकृत अधिक होता है। डायबिटिक मरीजों के लिए यह खतरे की घंटी है। इससे अचानक ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है, जो गंभीर स्थिति उत्पन्न कर सकता है।
3. वज़न और फैट बढ़ा सकता है:
खजूर में कैलोरी और प्राकृतिक शुगर दोनों प्रचुर मात्रा में होते (Side Effects Of Eating Too Many Dates)हैं। लगातार अधिक सेवन करने से वज़न बढ़ना, खासतौर पर बेली फैट जमना तय है।
एक दिन में कितने खजूर खाने चाहिए?
हेल्थ एक्सपर्ट्स और आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार, 2 से 4 खजूर प्रतिदिन सेवन करना पर्याप्त और सुरक्षित माना जाता है। सबसे अच्छा समय – सुबह खाली पेट या सुबह के नाश्ते के (Side Effects Of Eating Too Many Dates)साथ। इससे एनर्जी मिलती है और पाचन भी बेहतर रहता है।
खजूर खाने का सही तरीका:
भिगोकर खाएं: रातभर पानी में भिगोए गए खजूर सुबह खाएं – पाचन आसान होता है।
दूध के साथ सेवन: यह एनर्जी बूस्ट का काम करता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए लाभकारी है।
डायबिटिक हैं? – डॉक्टर से सलाह के बाद ही सेवन करें।