छत्तीसगढ़प्रशासनिक

SI-ASI Transfer List : SP ने 3 SI और 7 ASI का किया ट्रांसफर, पुलिसिंग में कसावट पर जोर

जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल (SI-ASI Transfer List) किया गया है। विजय पांडेय, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा, ने 10 पुलिस कर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार 3 सब-इंस्पेक्टर (SI) और 7 सहायक उप निरीक्षक (ASI) को आगामी आदेश तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थानांतरित (SI-ASI Transfer List) किया गया है। यह निर्णय पुलिसिंग में कसावट लाने और थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिकोण से लिया गया है।

पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक, हाल के समय में अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा और क्षेत्रीय निगरानी को मजबूत करने के लिए यह कदम आवश्यक (SI-ASI Transfer List) माना गया।

प्रशासनिक स्तर पर यह स्पष्ट संकेत है कि जिले में कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button