देशराजनीति

Mulayam Singh Yadav : पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव हालत गंभीर, ICU में भर्ती

लखनऊ, नवप्रदेश। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके कारण उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया (Mulayam Singh Yadav) है।

वे गंभीर हालत की वजह से ICU में शिफ्ट कर दिया गया है।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

गौरतलब है मुलायम सिंह यादव बीते 2 सालों से बीमार चल रहे हैं। इसके पहले भी उन्हें कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा चूका (Mulayam Singh Yadav)  है।

अगस्त 2020 में पेशाब की नली में संक्रमण के बाद और इस साल पेट में दर्द के बाद भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां टेस्ट में आंत में सूजन की समस्या सामने आई (Mulayam Singh Yadav) थी।

Related Articles

Back to top button