Site icon Navpradesh

Shiv Sena Crisis : ये क्या! संजय राउत के एक ट्वीट ने फिर बढ़ा दी सियासी हलचल…?

Shiv Sena Crisis: What is this! A tweet by Sanjay Raut again increased the political stir...?

Shiv Sena Crisis

मुंबई/नवप्रदेश। Shiv Sena Crisis : महाराष्ट्र में इन दिनों सियासी ड्रामा अपने चरम पर है। आए दिन शिंदे गुट और शिवसेना गुट आमने-सामने आ जाते हैं। इसी कड़ी में शिवसेना नेता संजय राउत के एक ट्वीट ने एक बार फिर महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने आज उद्धव ठाकरे, प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है जिसके बाद से कई अटकलें लगने लगी हैं।

दरअसल, राउत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ”अब नही कोई बात खतरे की… अब सभी को सभी से खतरा है”, हालांकि इस ट्वीट में वे कहना क्या चाह रहे हैं यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि, इस ट्वीट में उन्होंने उद्धव ठाकरे के साथ सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस को टैग किया, यहां तक तो ठीक है लेकिन उन्होंने प्रियंका को क्यों टैग किया है ? यह किस ओर इशारा (Shiv Sena Crisis) कर रही है।

राउत के ट्वीट के कई मायने

संजय राउत के ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस ट्वीट से एक संकेत यह है कि शिवसेना आने वाले समय में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। यानी कि शिवसेना या तो भाजपा के साथ समझौता कर लेगी या फिर नए स्तर से अपनी शुरुआत करेगी। वहीं दूसरे संकेत की बात करें तो यह महा विकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर भी हो सकता है।

बता दें कि इससे पहले राउत ने 8 जुलाई को ट्वीट करते हुए लिखा था कि जब “खोने” के लिए कुछ भी ना बचा हो तो “पाने” के लिए बहुत कुछ होता हैं! जय महाराष्ट्र ! राउत के इस ट्वीट (Shiv Sena Crisis) के बाद भी सियासी हलचल तेज हो गई थी।

Exit mobile version