मनोरंजन

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में बतौर जज शामिल होंगी शिल्पा शेट्टी, अपने रोमांच को किया शेयर

मुंबई। अभिनेत्री-उद्यमी शिल्पा शेट्टी प्रतिभा आधारित शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ (India’s Got Talent) में जज के रूप में नजर आएंगी। उनका कहना है कि देश प्रतिभा से भरा हुआ है। शिल्पा ने कहा कि ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ एक ऐसा शो है जिसे मैंने वर्षों से देखा है। इसलिए स्वाभाविक रूप से, मैं शो के जज पैनल में शामिल होने के लिए रोमांचित हूं।

https://www.instagram.com/p/CUFKM4XFEnt/?utm_source=ig_web_copy_link

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब मैं एक रियलिटी शो (India’s Got Talent) को जज कर रही हूं जो न केवल नृत्य पर आधारित है, बल्कि विविध प्रकार के कौशल पर आधारित है। भारत प्रतिभाओं से भरा देश है और मुझे सुर्खियों में आने वाले लोगों में से एक होने की खुशी है।”

https://www.instagram.com/p/CT83qElDGxZ/?utm_source=ig_web_copy_link

शिल्पा शेट्टी (India’s Got Talent) ने सुपर डांसर, नच बलिए और जरा नचके दिखा जैसे डांस- बेस्ड रियलिटी शो में बतौर जज नज़र आई है। जिसके बाद अब वो डांस के साथ विभिन्न प्रकार के टैलेंट को निखारने के लिए मशहूर “इंडियाज गॉट टैलेंट” में भी बतौर जज दिखेंगी।

Related Articles

Back to top button