मनोरंजन

डायट छोड़ मालपुआ और रबड़ी के चटकारे लेती दिखीं शिल्पा शेट्टी

ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बीटाउन की सबसे फिट अदाकारओं में से एक हैं। उनके जैसा फिगर पाने की इछा कई लड़कियां रखती हैं, यही वजह है कि लोग उनकी डायट से लेकर हेल्थ टिप्स को फॉलो करने की कोशिश करते दिखते हैं। हालांकि इस बार शिल्पा ने जो विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वह डायट से जुड़ा नहीं बल्कि उनके जरिए स्वादिष्ट स्वीट्स को इंजॉय करने के दौरान का है। शिल्पा ने अपना एक्सपीरियंस शेयर कर लिखा, 25 साल बाद मोहम्मद अली रोड पर गई। रमजान के दौरान यहां पर लोग अपना उपवास तोडऩे के लिए स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाई का स्वाद लेने आते हैं। मैंने भी अपनी चिंता को पीछे छोड़ा और सिर्फ संडे को डायट तोडऩे के रूल को तोड़ते हुए बेहद स्वादिष्ट खाने और डिजर्ट का आनंद लिया। शिल्पा ने यह भी बताया कि उन्होंने इस दौरान क्या-क्या खाया, मालपुआ, रबड़ी, फिरनी, मलाईखाजा… सब इस दौरान मेन्यू का हिस्सा रहे। ऐक्ट्रेस ने आगे लिखा कि उन्होंने जमकर खाया और इसके लिए उन्हें डायट तोडऩे का दुख नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी डायट तोड़कर खाने का मजा लेने में कोई खराबी नहीं है।
बता दें कि, शिल्पा शेट्टी खुद को फिट रखने के लिए स्ट्रिक्ट डायट फॉलो करने के साथ ही योग से लेकर जिम में वर्कआउट करती हैं। यही वजह है कि इस उम्र में भी वह इतनी फिट और गॉरजस बनी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button