छत्तीसगढ़राजनीतिशहर

BJP Mahila Morcha ने किया कांग्रेस माहिला सांसदों का पुतला जलाने का प्रयास

नहीं हुई सफल, पुलिस से हुई झूमा-झटकी के बाद बुझा दी गई आग

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Mahila Morcha : जिला भाजपा महिला मोर्चा ने आज राजधानी में महिलाओं की छवि कथित रूप से धुमिल करने के मुद्दे पर कांग्रेस की महिला सांसदों का पुतला जलाने का प्रयास किया। इस दौरान इनकी पुलिस से झूमा-झटकी हुई और पुलिस ने जलते हुए पुतलों को छीन कर बुझा दिया।

BJP Mahila Morcha tried to burn effigies of Congress women MPs
जलता हुआ पुतला लेकर भागते कार्यकर्त्ता का पीछा करते पुलिसकर्मी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की रायपुर जिला इकाई ने संसदीय मर्यादा (BJP Mahila Morcha) को तोड़कर छत्तीसगढ़ के महिलाओं की छवि देश मे धूमिल करने व छत्तीसगढ़ में महिलाओं की खिलाफ लगतार बढ़ते अपराध के लिए कोई प्रयास न करने के विरोध में भारत माता चौक, शंकर नगर में कांग्रेसी सांसद छाया वर्मा व फूलो देवी नेताम का पुतला दहन करने की घोषणा की थी।

इसी के मद्देनजर यहां व्यापक पुलिस बल तैनात (BJP Mahila Morcha) किया गया था। तय समय पर मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारत माता चौक पर एकत्र थे।

BJP Mahila Morcha tried to burn effigies of Congress women MPs
झूमा-झटकी के बाद पुलिसकर्मी ने बुझाई आग

3 पुतलों का किया गया था इंतजाम

यहां कार्यकर्ताओं ने जलाने के लिए तीन पुतलों का इंतजाम कर रखा था। पहला पुतला जलाया गया तब पुलिस से झूमा-झटकी हुई और पुलिस के जवानो ने पुतला छीन कर बुझा दिया। दूसरा पुतला पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास की ओर से लेकर लाया गया, इसे भी पुलिस ने छीन लिया।

तीसरी बार महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मिनी पांडे (BJP Mahila Morcha) एक कार्यकत्र्ता के साथ स्कूटी में जलता हुआ पुतला लेकर पहुंची, तब सभी चौंक उठे, क्योंकि इस दौरान कोई भी घटना घट सकती थी। हालांकि इस दौरान जलते हुए पुतले को जमीन पर पटक दिया गया और पुलिस ने इस पुतले को भी छीनकर बुझा दिया।

Related Articles

Back to top button